फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rita stood first in 100 meter running competition

Kullu News: 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में रीता रहीं प्रथम

Wed, 03 Apr 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Rita stood first in 100 meter running competition
100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में रीता रहीं प्रथम
विज्ञापन

आईटीआई शमशी हुई छात्राओं की खेलें
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। आईटीआई शमशी में बुधवार को जिला स्तरीय दो दिवसीय छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। आईटीआई प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने कहा कि 90 छात्रा प्रशिक्षुओं ने कबड्डी, खो-खो, वालीबॉल, बैडमिंटन, बास्केटबॉल और एथलेटिक्स में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। जिला कुल्लू खेल संघ के महासचिव विपिन चंदेल ने कहा कि कबड्डी में आईटीआई शमशी प्रथम स्थान पर रही जबकि दूसरा स्थान आईटीआई कुल्लू ने हासिल किया। खो-खो में आईटीआई शमशी ने पहले जबकि आईटीआई कुल्लू दूसरे, वॉलीबाल में आईटीआई शमशी पहले और आईटीआई सैंज की टीम दूसरे स्थान पर रही। बैडमिंटन प्रतियोगिता में आईटीआई सैंज पहले और आईटीआई शमशी की टीम दूसरे स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में पहले स्थान पर रीता, दूसरे पर अंकिता और तीसरे स्थान पर ललिता रहीं। आलओवर का खिताब आईटीआई शमशी को मिला। इस दौरान आईटीआई सैंज के प्रधानाचार्य अर्पित आनंद और लीला देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed