फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rising petrol and diesel prices raise concerns about inflation

Kullu News: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से सता रही महंगाई की चिंता

Sat, 23 May 2026 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Rising petrol and diesel prices raise concerns about inflation
मनाली में पेट्रोल पंप में तेल भरने के लिए लगी वाहनों की कतारे।-संवाद
कुल्लू। पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों के साथ-साथ टैक्सी और ऑटो चालकों की चिंता बढ़ा दी है। सप्ताह के भीतर तीसरी बार तेल के दाम बढ़ने से अब पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। पेट्रोल 100.01 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.96 रुपये प्रति लीटर हो गया है। तेल कंपनियों ने तीसरी बार पेट्रोल और डीजल में क्रमश: 89 और 85 पैसे की वृद्धि की है।
विज्ञापन

तेल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर अब परिवहन और आम लोगों पर पड़ने की आशंका है। टैक्सी चालकों का कहना है कि यदि इसी तरह दाम बढ़ते रहे तो किराया बढ़ाना मजबूरी बन जाएगा। किराया बढ़ाने से आम जनता की जेब पर असर पड़ेगा। लोगों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने से रोजमर्रा की जरूरतों का सामान भी महंगा हो जाएगा। खाने-पीने की वस्तुओं के दामों में इजाफा होने की आशंका जताई जा रही है। गृहिणियों का कहना है कि इससे रसोई का बजट भी बिगड़ेगा।
विज्ञापन

...
तेल के दाम इसी तरह बढ़ते रहे तो आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कुछ स्थानों पर पेट्रोल और डीजल की किल्लत भी देखने को मिल रही है। केंद्र सरकार को इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करते हुए तेल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुनील शर्मा, वाहन चालक कुल्लू
...
सरकार के इस फैसले से मध्य वर्ग और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों पर सीधी मार पड़ेगी। पेट्रोल-डीजल महंगा होने से सफर महंगा होगा और इसका सबसे अधिक असर गरीब जनता पर पड़ेगा। ऑटो संचालकों ने अभी किराया नहीं बढ़ाया है, लेकिन उन्हें लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है।

-संजय कपूर, सचिव, प्रदेश ऑटो यूनियन
...
तेल कीमतों के दाम बढ़ने इसका असर सभी जगहों पर पड़ेगा। रसोई का बजट बढ़ जाएगा और राशन के साथ साथ सब्जियां भी महंगी होगी। केंद्र सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।
-रिंकू ठाकुर, गृहिणी
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed