फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rishik secured second place in javelin throw

Kullu News: रिशिक ने भाला फेंक में पाया दूसरा स्थान

Mon, 03 Nov 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 03 Nov 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Rishik secured second place in javelin throw
हमीरपुर में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय एथलीट मुकाबले में लाहौल स्पीति जिले के रावमापा शांशा
हमीरपुर में हुई राज्य स्तरीय स्पर्धा में रोशन किया नाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। हमीरपुर में हुए छात्र-छात्रा वर्ग के अंडर-19 राज्य स्तरीय एथलेटिक मुकाबजों में लाहौल-स्पीति के रिशिक ने जिले का नाम रोशन किया है।
उन्होंने भाला फेंक स्पर्धा में दूसरा स्थान पाया है। रिशिक लाहौल-स्पीति जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शांशा के छात्र हैं। किरतिंग निवासी रिशिक के पिता अमीर कुमार प्रवक्ता और माता शीला देवी गृहिणी हैं।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि एथलेटिक में रिशिक को काफी दिलचस्पी है। लाहौल में जिला स्तरीय खेलकूद में भी रिशिक को बेस्ट एथलीट का खिताब मिला है। अब राज्य स्तरीय एथलीट मुकाबले में भाला फेंक में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। सहायक शारीरिक शिक्षा अधिकारी (एडीपीओ) विनोद कुमार ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि इससे पहले छात्रा वर्ग की राज्य स्तरीय अंडर-14 मुकाबले में गोंधला स्कूल की छात्रा यशस्वी ने टेबल टेनिस मुकाबले में तीसरा स्थान हासिल किया था। राज्य स्तरीय छात्रा वर्ग की अंडर-19 खेल मुकाबले में कुराश मुकाबले में मड्ग्रां स्कूल की छात्रा आशा ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। विधायक अनुराधा राणा ने तीनों प्रतिभावान खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन और राज्य स्तरीय खेलों में जिले का नाम रोशन करने पर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed