फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Review on crime prevention in Bashing

Kullu News: बाशिंग में अपराधों की रोकथाम पर की समीक्षा

Thu, 09 Apr 2026 10:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Review on crime prevention in Bashing
कुल्लू। जिले में अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से वीरवार को पुलिस लाइन बाशिंग में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने की। उन्होंने बताया कि हाल ही में दर्ज आपराधिक मामलों की समीक्षा की गई है और लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे पर विशेष जोर दिया गया है। साथ ही, नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के साथ-साथ अपने कर्मचारियों के कल्याण के प्रति भी पूर्णरूप से प्रतिबद्ध है। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और अपराधियों पर सख्ती से अंकुश लगाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव चौहान, उप पुलिस अधीक्षक शेर सिंह, राजेश कुमार और क्षमा दत्त शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed