फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Retaining wall constructed near Chhet on Highway 305; bus movement to resume soon.

Kullu News: हाईवे-305 पर छेत के पास लगाया डंगा, शीघ्र होगी बसों की आवाजाही

Tue, 25 Aug 2026 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Retaining wall constructed near Chhet on Highway 305; bus movement to resume soon.
एनएच-305 में छेत के पास दिया गया डंगा। अब बस सेवा शुरू हो गई है। संवाद
बंजार/कुल्लू। औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 में छेत के पास गिरे डंगे का एनएच विंग ने निर्माण कर दिया है। इससे अब एक दो दिन में बसों की आवाजाही सुचारु कर दी जाएगी। डंगा लगने से कुल्लू-मंडी और शिमला जिले के हजारों लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को पांच दिन के बाद डंगा तैयार हुआ है। लोगों को अब बसों की ट्रांसमिट से भी छुटकारा मिलेगा। कुल्लू और बंजार से आनी, निरमंड, रामपुर, छतरी, खौली, गाड़ागुशैणी, सोझा, जिभी आदि रूटों पर चलने वाली एचआरटीसी और निजी बसों के करीब 15 से अधिक रूट पहले की तरह शुरू होंगे।
विज्ञापन

लोकल रूटाें बंजार से जिभी, सोझा और सजवाड़ के लिए बसों के नहीं चलने से बंजार स्कूल और काॅलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों, नौकरीपेशा और आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एनएच-305 के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने कहा कि एनएच-305 में छेत के पास गिरा डंगा लगा दिया गया है। अब एक-दो दिन बाद बसों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed