{"_id":"67d9bd40d3fe9c621b04348f","slug":"restoration-work-of-connecting-road-of-remote-village-yoche-started-people-got-relief-kullu-news-c-89-1-klu1001-143472-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दुर्गम गांव योचे की संपर्क सड़क बहाली कार्य शुरू, लोगों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दुर्गम गांव योचे की संपर्क सड़क बहाली कार्य शुरू, लोगों को राहत
Wed, 19 Mar 2025 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल के दुर्गम गांव योचे की संपर्क सड़क बहाली का कार्य शुरू हो गया है, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। पिछले महीने 25 फरवरी को हुई भारी बर्फबारी के कारण यह सड़क बंद हो गई थी। जिससे ग्रामीणों को अपनी पंचायत दारचा आने-जाने के लिए 24 किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ रहा था।
बीआरओ द्वारा समदो तक सड़क बहाल करने के बाद लोक निर्माण विभाग ने समदो से योचे की ओर बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। वहीं, लाहौल की अन्य संपर्क सड़कों को बहाल करना विभाग के लिए चुनौती बन गया है। दुर्गम क्षेत्र मयाड़ और नैनगार की सड़कों को बहाल करने में विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। मयाड़ सड़क पर विभाग की मशीनें करपट गांव तक पहुंच गई हैं, लेकिन खंजर तक सड़क बहाल होने में अभी समय लगेगा। इसी तरह, मूरिंग पंचायत के अंतर्गत आने वाली नैनगार सड़क को खोलने के लिए भी विभाग को काफी संघर्ष करना पड़ रहा है।
उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता पवन राणा ने बताया कि भारी हिमखंड गिरने के कारण बहाली कार्य में अधिक समय लग रहा है, लेकिन सभी सड़कों को चरणबद्ध तरीके से खोलने का प्रयास जारी है। संवाद