{"_id":"69497dc8a199c97a630ccaab","slug":"residents-of-raghupur-valley-have-been-walking-for-five-months-kullu-news-c-89-1-ssml1012-164731-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पांच महीने से पैदल सड़क नाप रहे रघुपुर घाटी के बाशिंदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पांच महीने से पैदल सड़क नाप रहे रघुपुर घाटी के बाशिंदे
Mon, 22 Dec 2025 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 22 Dec 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
खनाग-करशालाबाग सड़क। संवाद
आपदा के बाद क्षतिग्रस्त सड़क पर नहीं दौड़ी बस, टैक्सियों ने देना पड़ रहा भारी-भरकम किराया
पीडब्ल्यूडी का दावा- दुरुस्त की सड़क, निगम बोला- बिजली न होने से मशीन चार्ज करने में दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्ल। पांच माह बाद भी रघुपुर घाटी की आठ पंचायतों के लोग बस सेवा न मिलने से 10 किलोमीटर तक पैदल सड़क नाप रहे हैं। लोक निर्माण विभाग ने खनाग से करशालाबाग-जुहड़ सड़क को बस योग्य तो बना दिया है लेकिन क्लीयरेंस न मिलने से निगम बस सेवा शुरू नहीं कर पाया है।
लोग टैक्सी में भारी-भरकम किराया देकर या पैदल सफर कर रहे हैं। बीमार और बुजुर्ग लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। आपदा के बाद से आनी-खनाग-करशालाबाग-जुहड़ सड़क पर बस सेवा बंद है। घाटी की आठ पंचायतों के हजारों लोग इससे प्रभावित हैं।
लोगों को जिला के साथ उपमंडल मुख्यालय पहुंचने के लिए करीब 10 किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ रहा है। लोग रोहाचला, करशालाबाग, टकरासी और शुश से पैदल चलने को मजबूर हैं। फनौटी, लगौटी, टकरासी, करशईगाड़, मुहान, कराड़, बिशलाधार व खनाग पंचायतों के लगभग 20 गांवों के लोगों की इस सड़क से नियमित आवाजाही होती है। पांच माह से बस नहीं चल रही है। लोक निर्माण विभाग का दावा है कि सड़क को एक सप्ताह पहले ही बस के लिए बहाल कर दिया है। परिवहन निगम को भी अवगत करवा दिया है। बावजूद इसके खनाग से आगे करशालाबाग और जुहड़ रूट पर बस नहीं दौड़ रही है। भाजपा महामंत्री सुरेंद्र ठाकुर, भजन सिंह, जगदीश ठाकुर, लालचंद ठाकुर, दीवान सिंह, टेक सिंह,ओम प्रकाश और अशोक कुमार ने कहा कि लोग टैक्सी में भारी-भरकम किराया देकर या पैदल चलने को मजबूर हैं। बीमार लोगों को टैक्सी से अस्पताल लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
--
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मनीष कुमार ने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने खनाग से करशालाबाग तक सड़क को बस योग्य ठीक कर दिया है। यहां ये आगे एक पॉइंट पर सड़क तंग है जिसे ठीक किया जा रहा है। निगम को करशालाबाग तक बस चलाने को कहा है।
उधर, अड्डा प्रभारी संदीप कुमार ने कहा कि वह बस चलाने के लिए तैयार हैं लेकिन जहां बस का ठहराव होना है, वहां बिजली नहीं है। ऐसे में बस की मशीन को चार्ज करने की समस्या आ रही है।
--
करशालाबाग तक सड़क बस के लिए तैयार है। इस बारे में लोक निर्माण विभाग ने निगम को बस चलाने के लिए कह दिया है। करशालाबाग में बस के चालक-परिचालक को ठहरने का उचित सुविधा है। लोगों की सुविधा को देखते हुए बस को संचालन करना चाहिए। - सुरेंद्र ठाकुर, भाजपा महामंत्री
--
पांच माह से रघुपुर घाटी की सभी बस सेवाएं अभी बंद हैं। यहां के तीन रूटों पर बसें आधे रास्ते तक ही आ रही हैं। लोग पांच से दस किमी तक पैदल चलने को मजबूर हैं। जहां तक सड़कें खुल गई हैं, निगम को वहां तक बसों कोे चलाना चाहिए। -जगदीश ठाकुर