फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Reservation will be determined by slips in municipal bodies

Kullu News: नगर निकायों में पर्ची से निर्धारित होगा आरक्षण

Sat, 21 Mar 2026 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Reservation will be determined by slips in municipal bodies
कुल्लू। जिले के नगर निकायों में पदों के आरक्षण और रोटेशन के निर्धारण के लिए ड्रॉ ऑफ लॉट्स समितियां गठित की गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर निकाय) एवं उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने हिमाचल प्रदेश नगरपालिका निर्वाचन नियम, 2015 के नियम 10 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इस आदेश के माध्यम से जिले की नगर परिषदों और नगर पंचायतों में सदस्यों के पदों के आरक्षण और रोटेशन के निर्धारण के लिए प्रमुख नागरिकों और राजपत्रित अधिकारियों को नामित किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा नगर निकायों में महिलाओं के लिए वार्डों के आरक्षण का निर्धारण कुल्लू स्थित बहुउद्देश्यीय भवन में राजपत्रित अधिकारियों और प्रतिष्ठित नागरिकों की उपस्थिति में ड्रॉ ऑफ लॉट्स (पर्ची निकालकर) के माध्यम से किया जाएगा। इस प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न करने के लिए नगर परिषद कुल्लू, मनाली और नगर पंचायत भुंतर, बंजार और निरमंड के लिए अलग-अलग समितियां बनाई गई हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद कुल्लू के लिए एडीसी कुल्लू, उपमंडलाधिकारी कुल्लू, सहायक उपायुक्त कुल्लू, कार्यकारी अधिकारी और पूर्व अध्यक्ष को शामिल किया है। इसी प्रकार नगर परिषद मनाली के लिए एडीसी कुल्लू, उपमंडलाधिकारी मनाली, सहायक उपायुक्त, कार्यकारी अधिकारी और पूर्व अध्यक्ष शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत भुंतर में एडीसी कुल्लू, उपमंडलाधिकारी कुल्लू, सचिव नगर पंचायत और पूर्व अध्यक्ष समिति में रहेंगे। नगर पंचायत बंजार के लिए एडीसी कुल्लू, उपमंडलाधिकारी बंजार, सचिव नगर पंचायत और पूर्व अध्यक्ष तथा नगर पंचायत निरमंड के लिए एडीसी कुल्लू, उपमंडलाधिकारी निरमंड, सचिव नगर पंचायत और पूर्व अध्यक्ष को नामित किया गया है। इसके अलावा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सेस राम आजाद और भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अमित सूद को भी शामिल किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed