फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rescue of three tourists who lost their way in bypass trek of Manikarna Valley

Himachal: मणिकर्ण घाटी के सरपास ट्रेक में रास्ता भटके तीनों पर्यटक रेस्क्यू, यहां के रहने वाले हैं सैलानी

Sun, 12 May 2024 07:13 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 12 May 2024 07:13 PM IST
सार

जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के सरपास ट्रेक में रास्ता भटके फरीदाबाद और नोएडा के तीन पर्यटकों को रेस्क्यू कर लिया गया है।

विज्ञापन
Rescue of three tourists who lost their way in bypass trek of Manikarna Valley
कुल्लू में मणिकर्ण घाटी के सरपास ट्रेक पर फंसे 3 युवकों को पुलिस ने किया रेस्क्यू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के सरपास ट्रेक में रास्ता भटके फरीदाबाद और नोएडा के तीन पर्यटकों को रेस्क्यू कर लिया गया है। पुलिस की अगुवाई में रेस्क्यू टीम ने देर रात जंगल में इनकी तलाश की। आखिरकार यह तीनों युवक पंचू थाच के नीचे एक नाले के किनारे फंसे हुए मिले। तीनों को रेस्क्यू कर पुलगा गांव होते हुए मणिकर्ण चौकी लाया गया।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही रेस्क्यू दल पुलगा हुआ था रवाना
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 5:00 बजे पुलिस कंट्रोल रूम कुल्लू को सूचना मिली कि तीन पर्यटक सरपास ट्रेक में रास्ता भटक गए हैं। इसके बाद मुख्य आरक्षी चंद्रशेखर ठाकुर, मानक मुख्य आरक्षी नरेंद्र कुमार सहित रेस्क्यू दल पुलगा होते हुए रवाना हुआ। बरसानी से दो स्थानीय व्यक्ति विपिन कुमार और गोवर्धन, गांव पुलगा से धर्म सिंह उर्फ धर्मा और एक अन्य व्यक्ति सरपास ट्रेक के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


ये थे लापता पर्यटक
लापता पर्यटकों की व्यक्तियों की तलाश जंगल में करते-करते पंचू थाच के जंगली इलाके में टीम पहुंची तो आदित्य गोशाल, (29) पुत्र अजय गोशाल निवासी के-705 बीपीटीपी पार्क एलाइट प्रीमियम, सेक्टर 84, फरीदाबाद (हरियाणा), परवेज अंजुम (28) पुत्र निजामुदीन निवासी हाउस नंबर 13, भरथाल, द्वारका सेक्टर 26, नोएडा और अजय सिंह पुत्र ईश्वर सिंह निवासी हाउस नंबर 191, नजदीक एमसीटी गर्ल्स स्कूल, भरथाल, द्वारका सेक्टर 26, नोएडा में फंसे हुए थे। टीम ने तीनों को जंगल से होते हुए रविवार सुबह सुबह 5:00 बजे पुलगा गांव पहुंचाया, जहां से उन्हें मणिकर्ण पुलिस चौकी लाया गया। पुलिस अधिक्षक कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि सूचना मिलने के बाद तीनों पर्यटकों को रेस्क्यू कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed