फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rescue and relief exercises were conducted during plane crash

Kullu News: विमान हादसे के दौरान बचाव और राहत का अभ्यास किया

Wed, 12 Mar 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 12 Mar 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Rescue and relief exercises were conducted during plane crash
कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट ने आयोजित करवाई मॉकड्रिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। शाढ़ाबाई में बुधवार को गृहरक्षा (होमगार्ड) के मैदान में कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट ने मॉकड्रिल करवाई। इसमें एयरपोर्ट के बाहर ब्यास नदी में विमान हादसे के दौरान बचाव को लेकर अभ्यास किया गया।

डीडीएमए, होमगार्ड, दमकल विभाग, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और सीआईएसएफ ने मॉकड्रिल में हिस्सा लिया। ब्यास नदी में विमान दुर्घटना की स्थिति से निपटने के लिए विभिन्न एजेंसियों के बीच तैयारियों और समन्वय की स्थिति को जांचा गया। कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट के निदेशक सिद्धार्थ कुमार कदम्ब ने कहा कि इसका उद्देश्य विमान दुर्घटना की स्थिति में आपातकालीन सेवाओं की तैयारी और प्रतिक्रिया का मूल्यांकन करना था। मॉकड्रिल के दौरान आपातकालीन सेवाओं ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई। विमान दुर्घटना की स्थिति में बचाव और राहत कार्यों का अभ्यास किया गया। मॉकड्रिल विमान दुर्घटना की स्थिति में तैयारी और प्रतिक्रिया को मजबूत बनाने के लिए हुई। एयरपोर्ट निदेशक ने मॉकड्रिल के संचालन में सभी प्रतिभागियों को उनके बहुमूल्य प्रयासों के लिए आभार जताया। संवाद
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed