फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Repeated trips to the depots for flour

Kullu News: डिपुओं में आटे के लिए लग रहे बार-बार चक्कर

Tue, 13 Feb 2024 07:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 13 Feb 2024 07:24 PM IST
विज्ञापन
Repeated trips to the depots for flour
उपभोक्ता हो रहे परेशान, एक साथ नहीं मिल रहा पूरा सामान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में सरकारी डिपुओं में आटे की सप्लाई नहीं होने से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है। डिपुओं में पूरा राशन नहीं मिल रहा है। बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि डिपुओं को मात्र 15 से 20 कट्टे (प्रत्येक में 40 किलो) ही दिए जा रहे हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को खाली लौटना पड़ रहा है।
बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों को छोड़कर यह समस्या सभी शहरी और ग्रामीण इलाकों के डिपुओं में सामने आ रही है। उपभोक्ता मोहर सिंह, निका राम, प्रेम लाल, सुरेंद्र सिंह तथा उगम राम ने कहा कि आटे के साथ उन्हें तेल भी नहीं मिला है। इसके लिए वे डिपुओं का एक सप्ताह से बार-बार चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फरवरी आधा गुजर गया, लेकिन लोगों को आटा सहित सामान नहीं मिला है। जिन डिपुओं में आटे की खपत 40 से 50 क्विंटल है वहां पांच से छह क्विंटल आटा ही मिला है। उपभोक्ताओं ने कहा कि सर्दी के मौसम में दिक्कतें न हो इसके लिए डिपुओं में मिलने वाला सभी तरह का सामान एक साथ मिलना चाहिए। बार-बार डिपो जाने से समय की बर्बादी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
डिपुओं को आटे की सप्लाई भेजी जा रही है। अगर कहीं कमी आ रही है तो वहां के लिए सप्लाई बढ़ाई जाएगी। उपभोक्ताओं को परेशानी न आए, इसका ध्यान रखा जा रहा है।
-शिव राम राही, नियंत्रक, जिला खाद्य आपूर्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed