फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Repair the road drains in kullu district

Kullu News: नालियां करें दुरुस्त, खतरा बने पेड़ भी हटाए विभाग

Mon, 19 Jun 2023 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 19 Jun 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Repair the road drains in kullu district
कुल्लू। बरसात को देखते हुए समय पर लोक निर्माण विभाग सड़क किनारे निकासी नालियों की सफाई सुनिश्चित करे। जिले में संरक्षित क्षेत्रों, सड़कों आदि को को दुरुस्त किया जाना जरूरी है ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो। यह बात कार्यवाहक उपायुक्त प्रशांत सरकैक ने सोमवार को कही। उन्होंने कहा कि 23 जून से बाद प्री मानसून की संभावना है।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी पूर्व चेतावनी परामर्श को आम जन तक पहुंचाया जाए। उन्होंने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को दूरदराज के क्षेत्रों में उचित मात्रा में आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए। जिले के सभी उपमंडलों में राहत और बचाव दलों का गठन किया जा चुका है। आईटीबीपी, होमगार्ड, एसएसबी, एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ के साथ भी समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

एडीसी ने वन विभाग को वर्षा ऋतु से पूर्व जिले में खतरनाक पेड़ों को हटाने के निर्देश भी दिए। जिले में हो रहे नुकसान की दैनिक आधार पर ऑनलाइन रिपोर्टिंग अवश्य करें। उन्होंने आपातकालीन ऑपरेशन केंद्र को 24 घंटे चलाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला, डीएसपी राजेश ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed