{"_id":"6637891e0f8b0a91040863da","slug":"repair-of-patlikuhal-hallan-2-road-started-kullu-news-c-89-1-ssml1015-122129-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पतलीकूहल-हल्लाण-2 सड़क की मरम्मत शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पतलीकूहल-हल्लाण-2 सड़क की मरम्मत शुरू
विज्ञापन
12 मई तक मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए रहेगा बंद
फल सीजन को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने शुरू की मरम्मत
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। ऊझी घाटी में आगामी फल सीजन को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने सड़कों को दुरुस्त करना आरंभ कर दिया है। विभाग ने रविवार को पतलीकूहल-हल्लाण-दो सड़क का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। ऐसे में सड़क में छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही 12 मई तक बंद रहेगी। पतलीकूहल से हल्लाण-दो को जोड़ने वाली सड़क कई जगहा पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इस वजह से वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों और किसानों-बागवानों की समस्या को देखते हुए विभाग ने मरम्मत कार्य मौसम साफ होते ही शुरू कर दिया है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनूप कुमार ने कहा कि पतलीकूहल-हल्लाण-दो सड़क का मरम्मत कार्य ठेकेदार ने शुरू कर दिया है। आगामी फल सीजन को ध्यान में रखते हुए सड़क की मरम्मत समय पर पूरी की जाएगी। इससे फल और सब्जी के सीजन में किसानों और बागवानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आएगी। मरम्मत कार्य के चलते शीला गांव से आगे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। उन्होंने ग्रामीणों से सहयोग की अपील की है। संवाद