फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Renovation of heritage building of student school Dhalpur soon

Kullu News: छात्र स्कूल ढालपुर के हैरिटेज भवन का जीर्णोंद्धार जल्द

Mon, 29 Apr 2024 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Renovation of heritage building of student school Dhalpur soon
163 साल पुराने भवन के रखरखाव के लिए 10 लाख का बजट हुआ स्वीकृत
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने स्कूल के खाते में जमा करवा दी राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय कुल्लू (ढालपुर) के हैरिटेज भवन का जीर्णोद्धार किया जाएगा। 163 साल पुराने भवन के रखरखाव के लिए 10 लाख का बजट स्वीकृत किया गया है। स्वीकृत बजट की राशि शिक्षा विभाग ने विद्यालय के खाते में जमा करवा दी है। भवन का जीर्णोद्धार होने से विद्यार्थी अपनी संस्कृति को संरक्षित रखने के प्रति प्रेरित होंगे।
छात्र विद्यालय कुल्लू के हैरिटेज भवन का निर्माण साल 1861 में किया गया था। उस समय यह भवन प्राथमिक कक्षाओं के लिए बना था। इसके बाद साल 1915 में इसे स्तरोन्नत कर माध्यमिक विद्यालय बनाया गया। साल 1924 में इसे उच्च विद्यालय का दर्जा मिला। साल 1986 में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के तौर पर स्तरोन्नत किया गया। सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने छात्र विद्यालय के वार्षिक समारोह में हैरिटेज भवन के रखरखाव के लिए बजट जारी करने की घोषणा की थी। शिक्षा विभाग ने राशि जारी कर दी है। जल्द ही हैरिटेज भवन के रखरखाव का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

हैरिटेज भवन में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में भी कक्षाएं लग रहीं हैं। उच्च शिक्षा उपनिदेशक कुल्लू प्रेम ठाकुर ने कहा कि हैरिटेज भवन के जीर्णोद्धार के लिए विभाग की ओर से आचार संहिता से पूर्व राशि जारी की गई है। कहा कि लोकसभा चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत भवन के रखरखाव का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed