फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   bjp

लंबित समस्याओं पर भाजपा ने बोला हल्ला

Mon, 12 Dec 2016 10:16 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Mon, 12 Dec 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
bjp
कुल्लू उपायुक्त कार्यालय के बाहर मणिकर्ण घाटी में रूके पड़े विकास कार्य को लेकर प्रदर्शन करते भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

मणिकर्ण घाटी की समस्याओं को लेकर सोमवार को भाजपा ने प्रदेश महामंत्री एवं मंडी संसदीय क्षेत्र प्रभारी राम सिंह की अगुवाई में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में मणिकर्ण घाटी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान ढालपुर के प्रदर्शनी मैदान से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक एक रैली भी निकाली गई। रैली के बाद घाटी की समस्याओं को लकर उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा गया। वहीं प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा नेता राम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। मणिकर्ण घाटी का विकास ठप पड़ा है तथा प्रशासन कोई सुध नहीं ले रहा है। मणिकर्ण घाटी की समस्याओं को हल करने के लिए कई बार अधिकारियों व प्रशासन से गुहार लगाई गई, लेकिन अभी तक समस्याएं हल नहीं हुई हैं। जिसके बाद मणिकर्ण की जनता लामबंद होकर कुल्लू पहुंची है। आने वाले विधानसभा चुनावों में मणिकर्ण घाटी की जनता कांग्रेस को इसका जवाब जरूर देगी

विज्ञापन


वहीं भाजपा कुल्लू मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सेन ने कहा कि पिछली सरकार में जो काम हुए थे।, वह आज तक वैसे ही हैं। लाडा का पैसा पंचायतों के लिए आया लेकिन आजतक खर्च नहीं हुआ है। वहीं बरशैणी वार्ड के जिला परिषद सदस्य टेक चंद ने कहा कि भुंतर मणिकर्ण सड़क की हालत दयनीय है। गड्ढों से भरी सड़क पर पर्यटकों को भी परेशानी हो रही है। मणिकर्ण-बरशैणी सड़क को मांग के बावजूद भी एनएचपीसी ठीक नहीं कर रही है। भाजपा जिला महामंत्री शैलेंद्र बहल ने भी लोगों को संबोधित किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष नरेश करीर, यशपाल ठाकुर, बरशैणी पंचायत प्रधान जयराम ठाकुर, ठाकुर चंद, महामंत्री अमर ठाकुर, अनिरुद्ध खैरा, संजय सूद, सुनील दत्त, ख्याली राम, डिणे राम, दीनानाथ, रिंकू ठाकुर, दिग्विजय, लोत राम, हरि सिंह ठाकुर, चेतन शर्मा, राम चंद, पूनम महंत, रेखा गुलेरिया, महिला मंडल प्रधान दुर्गा देवी, चौबी देवी, हेमलता, कली देवी, ईशरू देवी, मीडिया प्रभारी कुलदीप नैय्यर, आशा महंत, नीना राणा, जिला परिषद की सदस्य सीता राखा, निर्मला देवी, ईश्वरदास, चंदन प्रेमी, जगदीश ठाकुर और किशोरी लाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed