{"_id":"8a67349aabc2da619ed0a81162c4cb29","slug":"religious-progamme-in-basisth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागासिद्ध ने वशिष्ठ में किया शाही स्नान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागासिद्ध ने वशिष्ठ में किया शाही स्नान
Updated Wed, 25 Nov 2015 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीणी और तलपीणी क्षेत्र की आराध्य माता भागासिद्ध ने बुधवार को मनाली के तीर्थ स्थल में शाही स्नान किया। माता के शाही स्नान में सैकड़ों हारियानों ने भी शिरकत की। शाही स्नान के लिए माता भागासिद्ध अलेउ गांव से प्रात: सात बजे वशिष्ठ के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन
लाव लश्कर के साथ माता 8:30 बजे वशिष्ठ पहुंचीं। थोड़ी देर विश्राम के पश्चात माता को शाही स्नान करवाने की प्रक्रिया आरंभ हुई। करीब दस बजे के बाद माता भागासिद्ध के मुख्य मोहरे को स्नान करवाया गया। इसके बाद रथ का स्नान करवाया गया। यह प्रक्रिया करीब एक घंटे तक चलती रही। वहीं, इस दौरान पूरा परिसर ढोल-नगाड़ों और नरसिंगों की ध्वनि से गूंज उठा। माता भागासिद्ध के पुजारी मोहर सिंह ठाकुर ने कहा कि माता ने वशिष्ठ तीर्थ स्थल पर करीब नौ सालों के बाद शाही स्नान किया है।
विज्ञापन
इस दौरान सभी परंपराओं का बखूबी निर्वहन किया गया। उन्होंने कहा कि माता भागासिद्ध का वशिष्ठ स्नान में मुख्य मोहरा साथ होता है, जिसे मुख्य रूप से स्नान करवाया जाता है। स्नान के बाद हवन भी किया गया। इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ों हारियानों ने आस्था की डुबकी लगाई। शाही स्नान के बाद माता अलेउ गांव वापस आ गई हैं। इसके बाद माता अपने देवालय की ओर रवाना हो जाएंगी।
विज्ञापन