फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Relief to passengers: Bus services continue on routes

यात्रियों को राहत : रूटों पर मिलती रहीं बस सेवाएं

Tue, 03 Mar 2026 10:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Relief to passengers: Bus services continue on routes
कुल्लू। जिले में होली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने इस साल यात्रियों को राहत प्रदान की है। निगम की बस सेवा मंगलवार को भी सामान्य रही। निगम ने सुबह और शाम को बसें निर्धारित समयसारिणी के अनुसार संचालित की। लंबे रूटों मनाली से दिल्ली, मनाली से चंडीगढ़, मनाली से हरिद्वार, मनाली से शिमला, मनाली से पठानकोट आदि रूटों पर बस सेवाएं सामान्य दिनों की तरह जारी रहीं। दोपहर के समय कुछ एक रूटों पर निगम ने बस सेवा को बंद रखा, लेकिन इससे यात्रियों को अधिक परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन

स्कूली बच्चों और कर्मचारियों की सुविधा के लिए पूर्वाह्न 11 बजे तक बसों का संचालन किया गया। दोपहर को समयसारिणी के अनुसार बसें कम चलीं। जिले में एक दिन पहले होली मनाई जाती है। स्कूलों और कार्यालयों में छुट्टी नहीं होती है। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के तय शेड्यूल के हिसाब से मंगलवार को बोर्ड की परीक्षाएं थीं।
विज्ञापन

कर्मचारियों को कार्यालय और विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में दिक्कत नहीं आई। उधर, निगम के उपमंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए बसों को रूटों पर भेजा गया है। कहा कि जिन रूटों पर सवारियां कम रहीं, उन रूटों पर बसों को समायोजित कर भेजा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed