फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Relief to farmers and gardeners from rain showers

Kullu News: बारिश की बौछारों से किसानों-बागवानों को राहत

Thu, 04 Jul 2024 10:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Relief to farmers and gardeners from rain showers
पतलीकूहल/कुल्लू। बारिश की बौछारों से कुल्लू में किसानों और बागवानों को राहत मिली है। कुल्लू-मनाली में बरसात की पहली बारिश से बागवानों को उम्मीदें जगी हैं। बारिश की बौछारों से लोगों को गर्मी से भी निजात मिली है।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर बाद कुल्लू में बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली। पिछले कुछ दिनों से गर्मी पड़ने के कारण सेब के पौधों में नमी की कमी हो गई थी। कई जगहों पर पेड़ पौधे सूखने के कगार पर पहुंच गए थे। शिरढ़ गांव के बागवान गोपाल भार्गव का कहना है कि यह बारिश सेब और अन्य पेड़ पौधों एवं फसल के लिए वरदान साबित हुई है।
विज्ञापन

खासकर नाशपाती का साइज इससे बेहतर बनेगा। अगर आने वाले दिनों में इसी तरह से मौसम अनुकूल रहा तो ऊंचाई वाले क्षेत्रों में नाशपाती का साइज बेहतर बनेगा। मानसून के बीच ब्यास के जल स्तर में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। मनाली के आलू ग्राउंड, ब्राण, पतलीकूहल, कटराईं विहाल, रायसन में ब्यास के समीप रहने वालों को अब बाढ़ का भी डर सता रहा है। रायसन के बबलू, ओम, प्रवीण ने कहा कि पिछले साल की तरह बाढ़ आई तो इलाके में भारी तबाही हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed