फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rehearsal of election workers will be held on 24th and 26th

Kullu News: चुनाव कर्मियों की 24, 26 को होगी रिहर्सल

Sun, 21 Apr 2024 04:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 04:58 PM IST
विज्ञापन
Rehearsal of election workers will be held on 24th and 26th
पीआरओ, एपीआरओ, पीओ के लिए की गई छंटनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों की पहली रेंडमाइजेशन (छंटनी) की गई है। यह छंटनी जिले के 575 मतदान केंद्रों में तैनात किए जाने वाले पीआरओ, एपीआरओ और पीओ के लिए की गई है। पहले चरण में 3,316 कर्मियों की छंटनी की गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने बताया कि चुनाव कर्मियों के लिए पहली रिहर्सल दो चरणों में 24 और 26 अप्रैल को होगी। मनाली विधानसभा क्षेत्र में रिहर्सल 24 अप्रैल को अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण खेल संस्थान मनाली में होगी। राजकीय स्नातक महाविद्यालय मैदान आनी स्थित हरिपुर में 24 को रिहर्सल होगी।
विज्ञापन

कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के मतदान कर्मियों की रिहर्सल राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय कुल्लू में और बंजार विधानसभा क्षेत्र के मतदान कर्मियों की पहली रिहर्सल 26 अप्रैल को मेला मैदान बंजार में होगी। उन्होंने कहा कि मतदान कर्मियों की दूसरी छंटनी 16 मई को होगी, जिसके अनुसार पोलिंग पार्टियों का गठन किया जाएगा। इस दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ब्रिजेंद्र डोगरा, तहसीलदार निर्वाचन वीना कुमारी, नायब तहसीलदार ज्वाला दास आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed