{"_id":"06d6086a56c4383318ff2d32c641bf37","slug":"reharsal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढालुपर में गणतंत्र दिवस की परेड को रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढालुपर में गणतंत्र दिवस की परेड को रिहर्सल
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sat, 23 Jan 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
ढालपुर मैदान में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस की परेड को सफल बनाने के लिए विभिन्न टुकड़ियों ने रिहर्सल करनी आरंभ कर दी है। पुलिस का दावा है कि गणतंत्र दिवस को लेकर चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को टुकड़ियों ने गणतंत्र दिवस के लिए दूसरी रिहर्सल की। पुलिस प्रशासन के विशेष अधिकारियों द्वारा टुकड़ियों को रिहर्सल करवाई जा रही है।
गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस की परेड को सफल बनाने के लिए पुलिस, आईटीबीपी, एसएसबी, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड तथा एनएसएस वालंटियर रिहर्सल कर रहे हैं। ढालपुर मैदान में करीब एक-दो घंटे तक रिहर्सल करवाई जा रही है। उधर, एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। उन्होंने बताया कि ढालपुर में गणतंत्र दिवस की परेड के लिए रिहर्सल करवाई जा रही है। जिला कुल्लू के प्रवेशद्वार बजौरा से लेकर जिला के अन्य सभी क्षेत्रों में चेकिंग अभियान को गति दी गई है। उन्होंने बताया कि हर संदिग्ध पर पुलिस ने पैनी नजर रखनी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर आने जाने वाले पर नजर रख रही है।