फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   redcross

14 और 15 को ढालपुर मैदान में होगा मेला

Sat, 27 Aug 2016 10:36 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Sat, 27 Aug 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
redcross
शतरंज प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला

जिला रेडक्रास सोसाइटी द्वारा 14 और 15 सितंबर को ढालपुर मैदान में आयोजित किए जाने वाले रेडक्रॉस मेले में शतरंज, टेबल-टेनिस और रस्साकशी  प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। प्रतियोगिताओं में पहले तीन स्थानों पर आने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। इन मुकाबलों के लिए खिलाड़ी अपनी एंट्री 12 सितंबर तक जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कार्यालय में करवा सकते हैं।    शतरंज में तीन आयु वर्ग रखे गए हैं। इनमें पहला वर्ग 15 वर्ष से कम, दूसरा 19 वर्ष से कम और तीसरा वरिष्ठ वर्ग रखा गया है।

विज्ञापन


प्रत्येक खिलाड़ी की एंट्री फीस 200 रुपये निर्धारित की गई है। टेबल टेनिस में भी 12, 14 और 16 वर्ष से कम के तीन आयु वर्ग होंगे। 12 व 14 वर्ष के आयु वर्ग की एंट्री फीस 100 रुपये और 16 वर्ष से कम आयु वर्ग की 200 रुपये होगी। टेबल-टेनिस में एकल व युगल मुकाबले करवाए जाएंगे। रस्साकशी में महिला व पुरुष के दो-दो आयु वर्ग रखे गए हैं। पहला वर्ग 19 वर्ष से कम और दूसरा 20 वर्ष से अधिक का होगा। रस्साकशी के मुकाबले राउंड रोबिन लीग आधार पर होंगे। प्रत्येक टीम की एंट्री फीस 500 रुपये होगी। टीम में 11 सदस्य व एक  कोच हो सकता है। सभी प्रतियोगिताओं के मुकाबले 13 सितंबर सायं साढे चार बजे जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कार्यालय में तय किए जाएंगे। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले इच्छुक समय रहते अपनी एंट्री करवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed