फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Red Cross Society providing door-to-door facilities to the needy: DC

जरूरतमंदों को घर-द्वार सुविधा दे रही रेडक्रॉस सोसायटी : डीसी

Fri, 17 Jan 2025 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 17 Jan 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Red Cross Society providing door-to-door facilities to the needy: DC
जिला रेड क्रॉस सोसाइटी कुल्लू का  वर्ष 2025 का  वार्षिक  कैलेंडर का विमोचन करते उपायुक्त तोरूल  - फोटो : फिरोजाबाद में घने कोहरे के बीच गुजरता वाहन।
उपायुक्त ने रेडक्रॉस सोसायटी का जारी किया वार्षिक कैलेंडर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेेंसी
कुल्लू (कुल्लू)। जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने वर्ष 2025 का वार्षिक कैलेंडर जारी किया है। उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी की अध्यक्ष तोरुल एस रवीश ने वार्षिक कैलेंडर को शुक्रवार के दिन आधिकारिक मंजूरी दी।
उन्होंने कहा कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी जरूरतमंदों और मरीजों की सेवा में अहम भूमिका निभा रही है। सोसायटी समय-समय पर जिले के दूरदराज क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों की सुविधा के लिए घर-द्वार के निकट चिकित्सा जांच शिविर लगा रही है। इसके अतिरिक्त रक्तदान शिविर भी लगाया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला और उपमंडल स्तरीय रेडक्रॉस समितियां हर साल विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं और अग्निकांड जैसी घटनाओं के दौरान प्रभावित हुए परिवारों को सहायता पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभा रही है। जिले के उपमंडल मनाली, कुल्लू, बंजार, आनी और निरमंड में भी उपमंडल स्तरीय रेडक्रॉस समितियां क्रियाशील हैं। इस दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार, सहायक आयुक्त शशि पाल नेगी, जिला रेडक्रॉस सचिव वीके मोदगिल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed