फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Recruitment of multi task worker started in education department

शिक्षा विभाग में मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती शुरू

Tue, 05 Apr 2022 10:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of multi task worker started in education department
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। कुल्लू जिले में शिक्षा विभाग में भरे जाने वाले पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। पात्र अभ्यर्थियों को अपने-अपने क्षेत्र के खंड प्रारंभिक अधिकारी के कार्यालय में आवेदन जमा करवाना होगा। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू हो रही है, जो 25 अप्रैल तक चलेगी।

प्रारंभिक शिक्षा कुल्लूू के उपनिदेशक डॉ. सुरजीत राव ने बताया कि राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं में पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर के पदों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। जिला कुल्लू के अधीन आने वाली प्राथमिक पाठशालाओं में इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार अपने-अपने आवेदन पत्र संपूर्ण दस्तावेजों सहित संबंधित खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में सादे कागज पर दो फोटो सहित जमा करवा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार को घर से स्कूल की दूरी का प्रमाणपत्र, पंचायत सचिव की ओर से जारी किया गया स्कूल और प्रार्थी का वार्ड नंबर प्रमाणपत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र, विधवा, अति निर्धन, एकल नारी, अनाथ या दिव्यांग प्रमाणपत्र संलग्न करने होेंगे। यदि आवेदनकर्ता की ओर से स्कूल के लिए भूमि दान की गई है, तो उसका राजपत्रित अधिकारी की ओर से जारी किया गया प्रमाणपत्र संलग्न करना होगा। साथ ही अगर उम्मीदवार एससी, एसटी, ओबीसी से संबंधित है तो उसे राजपत्रित अधिकारी की ओर से जारी किया गया प्रमाणपत्र वांछित दस्तावेजों सहित आवेदन के साथ जमा करवाना होगा। आवेदकों के लिए यह अनिवार्य रहेेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed