फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Ravindra becomes president of Nagar Panchayat Bhuntar

Kullu News: नगर पंचायत भुंतर की अध्यक्ष बनी रविंद्रा

Mon, 09 Sep 2024 04:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 04:00 PM IST
विज्ञापन
Ravindra becomes president of Nagar Panchayat Bhuntar
समर्थकों ने भुंतर में रैली निकालकर मनाया जश्न, पटाखे फोड़े
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव के बाद एक महीने से खाली चल रहा था पद
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। नगर पंचायत भुंतर के वार्ड नंबर सात की पार्षद रविंद्रा डोगरा को अध्यक्ष चुना गया है। अब रविंद्रा डोगरा नगर पंचायत भुंतर की अध्यक्ष होंगी। सोमवार को उन्हें नगर पंचायत भुंतर का अध्यक्ष चुना। अब एक महीने से चल रही सियासी हलचल भी थम गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष रविंद्रा डोगरा के समर्थकों ने भुंतर शहर में एक रैली निकाली। समर्थकों ने पटाखे फोड़कर खूब आतिशबाजी की।
इस दौरान मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। एक महीना पहले सात में से चार पार्षदों ने नगर पंचायत की पूर्व प्रधान मीना ठाकुर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था। बहुमत न होने के चलते पूर्व प्रधान मीना ठाकुर ने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद नगर पंचायत के अध्यक्ष की कुर्सी खाली थी। पिछले दिनों नगर पंचायत भुंतर की बैठक बुलाई गई थी कि लेकिन कोरम पूरा न होने के चलते नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लटक गया था। सोमवार को फिर से एसडीएम सदर की अध्यक्षता में नगर पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए बैठक रखी गई थी। मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने भी एक वोट रविंद्रा डोगरा के पक्ष में डाला।
विज्ञापन

मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि भुंतर शहर के विकास के लिए सभी मिलकर प्रयास करें। विकास कार्यों के लिए सरकार से अनुदान लाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में प्रधान और अन्य पार्षदों के साथ मिलकर काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत भुंतर की नवनिर्वाचित अध्यक्ष रविंद्रा डोगरा ने कहा कि लोगों के विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश की जाएगी। भुंतर शहर को पहले से अधिक साफ-सुथरा बनाया जाएगा। नगर पंचायत भुंतर के उपप्रधान अजय किशोर, पार्षद पवन कुमार, दिनेश शर्मा, सचिव हर्षित शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed