{"_id":"6aef702614452b974000edc8","slug":"rashel-linger-alternative-route-ready-road-constructed-by-cutting-through-rock-kullu-news-c-89-1-ssml1012-191400-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: राशेल-लिंगर वैकल्पिक मार्ग तैयार, चट्टान काटकर बनाई सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: राशेल-लिंगर वैकल्पिक मार्ग तैयार, चट्टान काटकर बनाई सड़क
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जोबरंग पंचायत की राशेल-लिंगर वैकल्पिक सड़क आपस में जुड़ गई है। इस सड़क का कुछ हिस्सा चट्टान काटकर बनाया गया है। अब सिर्फ फिनिशिंग का काम चल रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अश्वनी कुमार ने बताया कि राशेल-लिंगर अस्थायी सड़क को 3-4 दिन पहले कनेक्ट कर दिया गया है। रॉक वाले क्षेत्र को ठीक करना बाकी है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक एक सप्ताह के भीतर इस अस्थायी और वैकल्पिक सड़क का उद्घाटन भी किया जाना है।
लगभग 1.5 करोड़ रुपये की लागत से बन रही 3.5 किमी लंबी इस वैकल्पिक सड़क से वामतट पर बसे जोबरंग पंचायत के तीनों गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। यह सड़क इसलिए बनाई गई है कि जाहलमा नाले में बाढ़ के बाद दारा फाल के पास चंद्रभागा नदी में भारी मलबा आ जाने से नदी का बहाव संकरा हो गया है।
ऐसे में जैसे ही जाहलमा नाले में बाढ़ आती है या ऊपर से चंद्रभागा नदी का पानी बढ़ता है, तो पानी जोबरंग पुल के ऊपर से बहने लगता है। इससे पुल के नदी में समाने का खतरा भी बना रहता है। इसी खतरे को देखते हुए जोबरंग पंचायत के लोगों ने सरकार और प्रशासन से राशेल-लिंगर वैकल्पिक सड़क की मांग की थी। जोबरंग पंचायत के तीन गांव जोबरंग, रापे और राशेल के लोगों की आवाजाही के साथ-साथ उनके खेतों की तमाम फसल भी इसी पुल से होकर निकलती है। गर्मियों में पुल पर पानी आने से तीनों गांवों के लोग परेशानी से जूझ रहे थे।
विज्ञापन
अगस्त माह में घाटी में हुई भारी बारिश और बाढ़ के बीच चंद्रभागा नदी का पानी पुल से बहने से तीनों गांवों के लोग परेशान थे। अब इस सड़क के बन जाने से यह सड़क जोबरंग पंचायत के लिए वैकल्पिक होगी। विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं कि एक सप्ताह के भीतर इस सड़क को अंतिम रूप दिया जाए। जोबरंग पंचायत के पूर्व प्रधान सोम देव योकी ने कहा कि राशेल-लिंगर वैकल्पिक सड़क बनने से उनकी पंचायत के तीनों गांवों के लोगों को थोड़ी राहत जरूर होगी।
000