{"_id":"58404f4a4f1c1b0d1ede789f","slug":"rape-in-banzar-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंजार में नाबालिग के साथ दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंजार में नाबालिग के साथ दुष्कर्म
कुल्लू
Updated Thu, 01 Dec 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल बंजार में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर हिरासत में ले लिया है। वहीं पीड़िता को मेडिकल के लिए कुल्लू अस्पताल भेज दिया है। घटना से बंजार घाटी में सनसनी फैल गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बुधवार को बंजार करीब चार बजे आया। उसने नाबालिग को यह बताया कि उसे उसके पिता बुला रहे हैं। आरोपी की बातों पर विश्वास करके बच्ची उसके साथ गई। व्यक्ति उसे अपने मामा के किराए के कमरे में ले गया।
विज्ञापन
जहां उसने बच्ची के साथ दुराचार किया। इसके बाद बच्ची को सौ रुपये देकर इस संबंध में किसी को न बताने के बारे में कहा और उसे डराया धमकाया भी। आरोपी ने भविष्य में भी बच्ची को सौ-सौ रूपये देने का आश्वासन दिया। पीड़िता ने घर पहुंचकर सारी व्यथा माता को सुनाई। जिस पर बच्ची की मां ने बंजार थाने में शिकायत दर्ज करवाई। थाना प्रभारी कर्मचंद राव ने के अनुसार पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे शुक्रवार को न्यायलय में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बच्ची को भी बंजार अस्पताल में कोई भी महिला डॉक्टर न होने की वजह से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन