फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rangdi bridge will prove to be a milestone for tourism business

Kullu News: पर्यटन कारोबार के लिए मील का पत्थर साबित होगा रांगड़ी पुल

Sun, 23 Nov 2025 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 23 Nov 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
Rangdi bridge will prove to be a milestone for tourism business
नेशनल हाइवे से जुड़ेगी डबललेन कुल्लू-मनाली वामतट सड़क
विज्ञापन

मनाली में 50 फीसदी तक कम होगी ट्रैफिक जाम की समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी में बढ़ते ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए सरकार और प्रशासन गंभीर है। मनाली बाईपास के बाद रांगड़ी में ब्यास नदी पर पुल के निर्माण को मंजूरी मिल गई है।
ब्यास नदी पर पुल बनाकर नेशनल हाईवे से वामतट डबललेन सड़क को जोड़ा जाएगा। इससे मनाली में ट्रैफिक जाम की 50 फीसदी तक समस्या कम होगी। पुल निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने तमाम औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। अब सिर्फ सरकार से प्रशासनिक अनुमति का इंतजार है। प्रशासनिक अनुमति मिलते ही पुल निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पर्यटन सीजन में मनाली में ट्रैफिक जाम की समस्या गंभीर हो जाती है। मुख्यमंत्री ने विंटर कार्निवल के शुभारंभ पर मनाली में बाईपास रोड की सौगात दी थी। पिछले साल हुए कार्निवल में मुख्यमंत्री ने रांगड़ी में पुल निर्माण का एलान किया था। अब इसे मंजूरी मिल गई है। इस पुल का निर्माण रांगड़ी में कन्याल के लिए जाने वाली सड़क के समीप से वामतट की ओर बनाया जाएगा। पुल बनने के बाद वामतट में एलाइन नाले पर बने लघु विद्युत परियोजना की सड़क तक अप्रोच सड़क बनाई जाएगी। यह सड़क अलेउ के समीप एलाइन नाला में ही वामतट सड़क से जुड़ जाएगी। इस पुल के बनने के बाद मनाली आने वाले पर्यटकों को काफी हद तक जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। वामतट में बसे लोग यदि कुल्लू की तरफ जाना चाहते हैं तो वे मनाली आए बगैर सीधा कुल्लू जा सकेंगे। इसी प्रकार राइट बैंक के लोग भी मनाली शहर में आए बगैर वामतट की ओर जा सकेंगे। कोई पर्यटन वामतट पर बने होटल की बुकिंग लेकर आया है तो वह मनाली आए बगैर सीधा होटल जा सकेगा। इस पुल के बनने से मनाली शहर के ट्रैफिक में 30 से 40 फीसदी कमी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता आकाश सूद ने बताया कि पुल निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। पुल निर्माण की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। अब सिर्फ प्रशासनिक अनुमति का इंतजार है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed