फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Ramlal Markanda to inaugurate ITI building in Karga

कारगा में आईटीआई भवन का आज शुभारंभ करेंगे मारकंडा

Fri, 16 Sep 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Ramlal Markanda to inaugurate ITI building in Karga
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा शनिवार को केलांग मंडल के कारगा में आईटीआई भवन का शिलान्यास करेंगे। यहां पर औद्योगिक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं के लिए भव्य भवन निर्माण से व्यवसायिक प्रशिक्षण लेने के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे जुंडा पंचायत के जुंडा गांव में पशु औषधालय भवन का भी शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

पशु औषधालय खुलने से जुंडा पंचायत के गांव जुंडा, तलजोन, गालिंग, लोमच, तिवोक, ओथंग और यंगथंग गांव के लोग इस पशु औषधालय का लाभ मिलेगा। इससे पूर्व यह सभी गांव जाहलमा पंचायत के अधीन आते थे। पिछले वर्ष उपरोक्त गांव जाहलमा पंचायत से बाहर होकर अलग से जुंडा पंचायत बनी है। दोपहर दो बजे मंत्री मारकंडा एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल कुकुमसेरी में राज्य स्तरीय कल्चरल फेस्टिवल के समापन समारोह में भाग लेंगे।
विज्ञापन

वहीं, 18 सितंबर को तकनीकी शिक्षा उदयपुर से केलांग को रवाना होंगे और एससी मोर्चा लाहौल-स्पीति के सम्मेलन में शिरकत करेंगे। दो बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिस्सू में शहीद हवलदार तेजिंग फुंचोग के कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम को छह बजे सिस्सू में लायुल उत्सव में भी शिरकत करेंगे। सोमवार को किशोरी पंचायत के किशोरी गांव में प्राथमिक पाठशाला, पंचायत भवन और पशु औषधालय भवन का शुभारंभ करेंगे। मंगलवार सुबह मंत्री डॉ, रामलाल मारकंडा पांगी घाटी में मिंधल माता का दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed