{"_id":"6655e60480c9d0d23e05b523","slug":"rally-today-and-tomorrow-private-buses-booked-routes-will-be-affected-kullu-news-c-89-1-ssml1015-123623-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: आज और कल रैली, निजी बसें बुक प्रभावित होंगे रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: आज और कल रैली, निजी बसें बुक प्रभावित होंगे रूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। आवश्यक कामकाज है, तभी 29 और 30 मई को बाजार का रुख करें। अनावश्यक सफर करने से बचें। ऐसा इसलिए कि जिला मुख्यालय कुल्लू में इन दो दिनों में भाजपा और कांग्रेस की जनसभाएं होनी हैं। इसके लिए जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं को जुटाया जाएगा। कुल्लू, मनाली, बंजार और आनी विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ताओं को जिला मुख्यालय कुल्लू लाने और वापस ले जाने के लिए दोनों राजनीतिक पार्टियों ने निजी बसों को बुक किया है। इसके चलते दो दिन तक जिले में ग्रामीण और शहरी रूटों पर निजी बसों का संचालन प्रभावित होगा। निजी बसों के 150 से 160 रूट प्रभावित होंगे।
ढालपुर में कांग्रेस की 29 मई को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की जनसभा है। वहीं, 30 मई को भाजपा ने ढालपुर में जनसभा रखी है। इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जनसभाओं के कारण निजी बसों का संचालन रूटों पर नहीं होगा। अधिकतर रूट प्रभावित रहने के कारण सवारियों को परेशान होना पड़ेगा। इस संबंध में निजी बस ऑपरेटर संघ के जिलाध्यक्ष रजत जंबाल ने कहा कि 29 और 30 मई को निजी बसें जनसभाओं के लिए बुक की गई हैं।
...
चुनाव ड्यूटी में रहेंगी एचआरटीसी की 60 बसें
हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें पोलिंग पार्टियों, सुरक्षा कर्मियों और आवश्यक सामान ले जाने और लाने के लिए चुनाव ड्यूटी पर रहेंगी। निगम की 29 और 30 मई को 60 से अधिक बसें बुक रहने से निजी के साथ एचआरटीसी के भी रूट प्रभावित रहेंगे। इससे साफ है कि दो दिनों तक निगम और निजी बसों का संचालन बेहद कम रूटों पर होगा।
विज्ञापन
000