{"_id":"67a79120d5aefae0660d0f2a","slug":"rally-held-in-manali-on-victory-in-delhi-kullu-news-c-89-1-ssml1012-140778-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दिल्ली में जीत पर मनाली में निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दिल्ली में जीत पर मनाली में निकाली रैली
Sat, 08 Feb 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 08 Feb 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली (कुल्लू)। दिल्ली में पार्टी की प्रचंड जीत पर मनाली में भाजपा ने जश्न मनाया। शनिवार दोपहर को कार्यकर्ताओं ने मालरोड में विजय रैली निकाली। शहर में लड्डू भी बांटे गए।
दिल्ली में भाजपा की जीत के बाद भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मनाली के मालरोड में रैली निकाली। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के समक्ष लड्डू भी बांटे। इसके बाद पूरे मालरोड में रैली निकाली। मंडल अध्यक्ष ठाकुर दास, जोगेंद्र मेहरा, शहरी भाजपा के अध्यक्ष अजय अबरोल ने बताया कि लगभग 27 साल के बाद दिल्ली में भाजपा ने वापसी की है। यह दिल्ली की जनता की जीत है। अरविंद केजरीवाल की जनविरोधी नीतियों को जनता ने जवाब दिया। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष मनोज लारजे ने जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह समेत भाजपा नेतृत्व को बधाई दी।
--