फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rally held in Kullu to honor cows.

Kullu News: कुल्लू में गो सम्मान के लिए निकाली रैली

Mon, 27 Jul 2026 04:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
Rally held in Kullu to honor cows.
कुल्लू। गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को कुल्लू में संत समाज और गो सेवकों ने रैली निकालकर गोवंश को राष्ट्रीय सम्मान देने और संरक्षण के लिए कड़े कानून बनाने की मांग उठाई। भजन-कीर्तन और जयघोष के साथ निकली रैली ढालपुर चौक से होकर उपायुक्त कार्यालय तक पहुंची। यहां एडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

रैली का नेतृत्व जिला गो रक्षा अभियान के संयोजक डिने राम ने किया। उन्होंने बताया कि ज्ञापन में संविधान के अनुच्छेद-48 में संशोधन कर केंद्रीय गो सेवा एवं संरक्षण अधिनियम लागू करने की मांग की गई है। साथ ही अवैध वधशालाओं पर सख्त कार्रवाई, गो तस्करी को गैर-जमानती अपराध घोषित करने, दोषियों की संपत्ति जब्त करने तथा गोवंश संरक्षण के लिए कठोर कानूनी प्रावधान लागू करने की मांग भी उठाई गई। इस अवसर पर राधा-कृष्ण मंदिर भुंतर के महंत महामंडलेश्वर राम शरण महंत ने गोमाता को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि देशभर में गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। रैली में बड़ी संख्या में संत, गोसेवक और श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed