फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rakhi tied on the wrists of senior citizens.

Kullu News: वरिष्ठ नागरिकों की कलाई पर बांधी राखी

Thu, 27 Aug 2026 05:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 27 Aug 2026 05:37 AM IST
विज्ञापन
Rakhi tied on the wrists of senior citizens.
कुल्लू। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सद्भावना भवन तेगुबेहड़ में रक्षाबंधन और वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्र ढालपुर की प्रभारी बीके किरण, ज्वाइंट पेंशनर फेडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष एलआर गुलशन और सेवानिवृत्त डीएफओ जीएस चंदेल मुख्यातिथि रहे। दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। नन्हीं बालिका शिवानी ने स्वागत गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया और बहनों ने उनकी कलाई पर राखी बांधी। केंद्र प्रभारी बीके नीरू ने अव्यक्त दादी प्रकाशमणि के सामाजिक योगदान को याद किया। बीके किरण ने युवाओं में बढ़ती चिट्टे और नशाखोरी पर चिंता जताते हुए नशे से दूर रहने और राजयोग को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। बीके नीरू ने उपस्थित लोगों को नशामुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई। एलआर गुलशन ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों ने जीवनभर कष्ट उठाकर बच्चों को अच्छी परवरिश, शिक्षा और संस्कार दिए हैं। इसलिए वे सम्मान और सेवा के हकदार हैं। कार्यक्रम में बीके कनुप्रिया और जीएस चंदेल ने भी विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed