{"_id":"5378a3aef427de1ff66ad4a452c31957","slug":"rakhi-festival-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंजार का बाजार राखियों से गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंजार का बाजार राखियों से गुलजार
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Thu, 27 Aug 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन का पावन पर्व भाई-बहनों के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। पर्व के नजदीक आते ही बंजार बाजार की दुकानें राखियों से गुलजार हो गई हैं। बाजार में महिलाएं और युवतियां जमकर राखियों की खरीदारी कर रही हैं।
विज्ञापन
रेशम की डोर के साथ ही विशेष तौर पर आम महिलाएं रुद्राक्ष और चंदन से बनी हुई राखियों की किस्मों को अधिक पसंद कर रही हैं। इन राखियों का दाम तीन रुपये से लेकर दो सौ रुपये तक है। जबकि, महंगी राखियों की खरीद कुछ कम हो रही है। इस पावन पर्व पर राखियों की दुकानों के अलावा मिठाइयों की दुकानें भी सज गई हैं।
विज्ञापन
उत्सव को लेकर महिलाएं और युवतियां काफी उत्साहित हैं। बंजार के राखी विक्रेताओं का कहना है कि पिछले दो दिनों से लेकर राखी की काफी बिक्री हो रही है। महिलाएं और युवतियां खूब राखियां खरीद रही हैं। महिला आशा शर्मा, शीला कौल, इंदिरा, बीना, अंजना, पूर्वा, आरती शर्मा आदि का कहना है कि रक्षाबंधन के पावन पर्व को लेकर वे बड़ी उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें रुद्राक्ष वाली राखियां ज्यादा पसंद हैं। उन्होंने इस बार रुद्राक्ष की राखियां खरीदी हैं। लिहाजा, महिलाएं त्योहार का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।
विज्ञापन