Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rajani Patil should offer a public apology to Modi and Shah: Akhilesh

मोदी-शाह से सार्वजनिक माफी मांगें रजनी पाटिल: अखिलेश

Tue, 17 Nov 2026 05:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
Rajani Patil should offer a public apology to Modi and Shah: Akhilesh
कुल्लू। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अखिलेश कपूर ने कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल की टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताई है। पाटिल ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर अमर्यादित टिप्पणियां की थीं।
विज्ञापन

कपूर ने पाटिल से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। कपूर ने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक विरोध और राजनीतिक आलोचना का सभी को अधिकार है परंतु राजनीतिक मतभेदों के नाम पर देश के सर्वोच्च नेतृत्व के प्रति व्यक्तिगत टिप्पणियां उचित नहीं हैं। प्रधानमंत्री मोदी देश की जनता के जनादेश से देश का नेतृत्व कर रहे हैं। उनके प्रति ऐसी टिप्पणी करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का अपमान है। कपूर ने पाटिल को कांग्रेस के अधूरे वादों पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता आपसी वर्चस्व की लड़ाई में उलझे हुए हैं। इससे प्रदेश के विकास और जनता के मुद्दे पीछे छूट रहे हैं। कपूर ने कहा कि कांग्रेस प्रभारी को अधूरी गारंटियों, अव्यवस्था और जनहित से जुड़े सवालों का जवाब तलाशना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed