Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Raj Kumar Kamal became the head of the taxi union

Kullu News: राज कुमार कमल बने टैक्सी यूनियन के प्रधान

Fri, 28 Mar 2025 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 28 Mar 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Raj Kumar Kamal became the head of the taxi union
पूर्व प्रधान पूर्ण चंद पोलू को 779 मतों से दी करारी शिकस्त
विज्ञापन


तेज राम चुने गए महासचिव और किरण उपाध्यक्ष निर्वाचित

संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली (कुल्लू)। हिम आंचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के चुनाव संपन्न हो गए हैं। दो साल के लिए चुनी गई कार्यकारिणी में राज कुमार कमल प्रधान निर्वाचित किए गए हैं। उन्होंने छह बार प्रधान रहे पूर्व प्रधान पूर्ण चंद पोलू को एकतरफा मुकाबले में हराया।

उन्होंने पूर्ण चंद पोलू को 779 मतों से हराया। राजा को 1288 मत पड़े, जबकि पूर्ण चंद पोलू को 509 और पूर्ण चंद उर्फ शाहरुख खान को 384 मतों से संतोष करना पड़ा। 2199 मतदाताओं ने मतदान किया था। इनमें 18 मत रद्द हुए। उपाध्यक्ष के लिए किरण कुमार और जय चंद के बीच मुकाबला हुआ। किरण कुमार ने जय चंद को 218 मतों से हराया। किरण कुमार को 1200, जबकि जय चंद को 982 मत पड़े। 17 मत रद्द हुए। महासचिव के लिए तेज राम और किशोरी लाल के बीच मुकाबला हुआ। तेज राम ने किशोरी को 194 मतों से हराया। तेज राम को 1190 जबकि किशोरी को 996 मत पड़े, इसमें 13 मत रद्द हुए।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी एवं नायब तहसीलदार मनाली हुक्म राम ने बताया कि इस प्रक्रिया के दौरान 2199 मतदाताओं ने मतदान किया था। उन्होंने बताया कि राज कुमार कमल अध्यक्ष, किरण कुमार उपाध्यक्ष, जबकि तेज राम को महासचिव पद का विजेता घोषित किया गया। उन्होंने बताया कि हिम आंचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन मनाली के चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed