फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Raised the issue of SMC teachers in the House: Anuradha

सदन में उठाया एसएमसी शिक्षकों का मसला : अनुराधा

Thu, 02 Apr 2026 04:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 04:27 AM IST
विज्ञापन
Raised the issue of SMC teachers in the House: Anuradha
बोलीं, शिक्षा मंत्री ने दिया सकारात्मक जवाब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। विधायक अनुराधा राणा ने एसएमसी शिक्षकों का मसला विधानसभा सत्र के दौरान उठाया। उन्होंने बताया कि एसएमसी शिक्षक उनसे मिलते रहे हैं और अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का आग्रह करते आए हैं। इसको देखते हुए उन्होंने इस मामले को विधानसभा सत्र के दौरान उठाया है। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री ने इस मसले को लेकर सकारात्मक जवाब दिया है। उम्मीद की जा सकती है कि उनका यह मामला जल्द हल होगा।

उन्होंने लाहौल स्पीति जिले का जिक्र करते हुए कहा कि जिले में अधिकतर स्कूल एसएमसी अध्यापकों के सहारे चल रहे हैं। इसके चलते उनके महत्व को कम नहीं आंका जा सकता। उनकी समस्याओं का हल करना भी हमारा फर्ज है। सरकार का दृष्टिकोण भी इस दिशा में सकारात्मक बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed