फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rain made homeless, tents were set up, now storm uproots them

Kullu News: बारिश ने किए बेघर, लगाए तंबू अब अंधड़ ने उखाड़े

Mon, 04 Sep 2023 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 04 Sep 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Rain made homeless, tents were set up, now storm uproots them
गुशैणी (कुल्लू)। उपमंडल बंजार की तीर्थन घाटी के निचला बंदल और कोशूनाला गांव में आपदा के करीब दो माह बीत गए हैं। अभी तक प्रभावित ग्रामीणों का दर्द कम नहीं हुआ है। गांवों के 20 प्रभावित परिवारों के घर ढहने के कगार पर है। मकानों और गांव के चारों तरफ आई दरारों से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

सोमवार को तीर्थन घाटी में भारी अंधड़ चला। इससे निचला बंदल और कोशूनाला गांव के प्रभावित लोगों के आठ तंबू उखड़ कर नष्ट हो गए। ये लोग पहले ही बेघर हो चुके हैं, अब अस्थायी रूप से तंबुओं में रह रहे थे। इन्हें भी अंधड़ ने उखाड़ दिया। अब टूटे फूटे तंबुओं में गुजर बसर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आपदा प्रभावित लोगों के लिए तीर्थन घाटी के बुशैहरी रेस्ट हाउस के पास जंगल में अस्थायी तंबू लगाए गए हैं। रविंद्र कुमार, हेम राज, किशन चंद, जोगिंदर सिंह, राज देव, कुलदीप सिंह, राजकुमार, रमेश चंद, महेंद्र सिंह, जीत राम, चंदे राम, धर्म चंद और चेत राम के परिवार तंबू लगाकर रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभावित लोगों ने सरकार और प्रशासन से गुहार लगाई है कि पुनर्वास के लिए शीघ्र ही जरूरी उपाय किए जाएं। लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से जो तंबू दिए गए हैं वे कच्चे और निम्न दर्जे के हैं। ये अंधड़ से पूरी तरह से फट गए हैं।
....
शरची सड़क को छोटे वाहनों के लिए बहाल किया जा रहा है। भू-वैज्ञानिकों की ओर से किए गए सर्वे की रिपोर्ट मिलने के बाद अगला कदम उठाया जाएगा।
-हेमचंद वर्मा, एसडीएम बंजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed