फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rain is a boon for Kharif crops, a loss for apples.

Kullu News: खरीफ फसलों के लिए बारिश वरदान, सेब के लिए नुकसान

Fri, 06 Sep 2024 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Rain is a boon for Kharif crops, a loss for apples.
लाहौल में बादलों से ढ़की सीबी रेंज की पहाड़ियां। अब ऊंची चोटियों में फाहे गरना भी शुरू हो गए है
खराहल (कुल्लू)। जिले में शुक्रवार सुबह से बारिश का क्रम शाम तक जारी रहा। कृषि के लिए बारिश वरदान साबित हुई है। झमाझम बारिश होेने से किसानों के चेहरे खिल गए है। हालांकि बारिश से सेब और अनार का तुड़ान प्रभावित हुआ है। शुक्रवार को तुड़ान नहीं हो पाया। लगातार बारिश से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब के काला होने की आशंका बढ़ गई है। बागवानों को फल गिरने का खतरा भी सताने लगा है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि टमाटर, गोभी, शिमला मिर्च, मक्की, राजमा और मटर की फसल के लिए बारिश लाभदायक सिद्ध होगी। ऐसे में फसल का उत्पादन उम्दा होगा। घाटी के किसान ज्ञान ठाकुर, रविंद्र शर्मा, अनूप ठाकुर, विजय पठानिया और कैलाश ठाकुर आदि ने कहा कि बारिश खरीफ फसल के लिए फायदेमंद है, लेकिन सेब के लिए बारिश नुकसान पहुंचा सकती है। किसान सभा के उपाध्यक्ष देवराज नेगी ने कहा कि बारिश कृषि के लिए संजीवनी बनी है। कृषि उपनिदेशक सुशील शर्मा बताते हैं कि सितंबर में बारिश होने से दलहनी फसल और मक्की के लिए लाभदायक है। इस समय माश और राजमा में दाने विकसित हो रहे हैं। इससे उत्पादन भी बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed