फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   RAIN

भविष्यवाणी : चार दिनों बाद होगी बारिश

Wed, 30 Nov 2016 09:49 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Wed, 30 Nov 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
RAIN
बंजार में बूढ़ी दिवाली के मौके पर मशाले लेकर देवनृत्य करते देवलू। - फोटो : अमर उजाला

 जिला कुल्लू में जगह-जगह दिवाली पर्व को धूमधाम से मनाया गया। बंजार घाटी के साथ बाह्य सराज, आनी और निरमंड में देवी-देवताओं के सम्मान में दिवाली उत्सव को परंपरा के तहत मनाया गया। इसी के तहत देवता खुडीजल के देवालय देहुरी में दो दिवसीय दिवाली पर्व संपन्न हुआ। देवता खुडीजल के सम्मान में आयोजित दिवाली में देवता खुडीजल ने देवालय से बाहर निकाल गांव की परिक्रमा कर लोगों को सुख शांति का आशीर्वाद दिया है। इस मौके पर देवता की वास स्थली देहुरी में अग्निकुंड जलाकर देवनृत्य भी किया तथा देवता संग देवलु भी जमकर नाटी में झूमे।

विज्ञापन


देवता के कारदार शेर सिंह, पुजारी पूर्ण शर्मा, शेर सिंह शर्मा हरियान इंद्र सिंह, कमलू राम, तिलक राज, खेम सिंह ने कहा कि हर साल की तरह देवता खुडीजल के देवालय देहुरी में दिवाली पर्व को मनाया गया है। वहीं, इस मौके पर चार गांव बालू, करशाला, फनौटी तथा कोलथ के अलावा देवता खुडीजल के 90 मुजारों ने सूखे से परेशान होकर खुडीजल से बारिश की गुहार की है। करीब आधा घंटे तक चली इस प्रक्रिया में देवता खुडीजल को चार गांव के लोगों तथा 90 मुजारों को बारिश के लिए चार दिन का समय दिया है। सीमांत लगते मंडी जिला के बिहनी गांव में भी दिवाली उत्सव को मनाया गया है। मंगलवार रात को गांव के लोगों ने एकत्र होकर नाटी डालकर मनोरंजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed