{"_id":"66d051877c379a194a0e24ab","slug":"rain-disrupts-apple-picking-kullu-news-c-89-1-ssml1012-129706-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बारिश का सेब तुड़ान पर खलल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बारिश का सेब तुड़ान पर खलल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊझी घाटी से मंडियों में नहीं पहुंच रहा पर्याप्त सेब
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। ऊझी घाटी में सेब सीजन का आगाज तो हो गया है लेकिन बारिश के कारण सेब का तुड़ान प्रभावित हो रहा है। रोज हो रही बारिश के कारण बागवान पर्याप्त मात्रा में सेब का तुड़ान नहीं कर पा रहे हैं। इससे सब्जी मंडियों में अपेक्षा के अनुरूप सेब नहीं पहुंच पा रहा है।
मनाली और आसपास के इलाकों में हररोज रुक-रुक कर बारिश हो रही है। रात को बारिश होने के कारण सुबह समय पर बगीचों में सेब का तुड़ान शुरू नहीं हो पा रहा है। दोपहर को भी कभी बारिश हो रही है तो कभी मौसम साफ हो रहा है। इससे बागवान उचित मात्रा में सेब का तुड़ान नहीं कर पा रहे हैं। बागवान कमलेश ने बताया कि बुधवार रात को मनाली में बारिश हुई।
बगीचे में सेब गीले होने से सुबह तुड़ान नहीं हो पाया। साथ ही सुबह भी हल्की बारिश का दौर जारी रहा। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण तुड़ान कम हो रहा है। बागवान गजेंद्र, मनोहर ने कहा कि बारिश रोज हो रही है। इससे सेब तुड़ान का कार्य प्रभावित हो रहा है। सब्जी मंडी पतलीकूहल के कारोबारी कुंजलाल ने कहा कि सेब सीजन शुरुआती दौर में है। फिलहाल अपेक्षा के अनुरूप सेब मंडियों में नहीं आ रहा है। संवाद