फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rain and snowfall raise concerns again, 30 roads closed, 15 villages plunged into darkness

Kullu News: बारिश-बर्फबारी ने फिर बढ़ाई चिंता, 30 सड़कें बंद, 15 गांवों में अंधेरा

Mon, 23 Mar 2026 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 23 Mar 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
Rain and snowfall raise concerns again, 30 roads closed, 15 villages plunged into darkness
मनाली के अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल पर हो रही ताजा बर्फबारी।-संवाद
कुल्लू। मौसम के अचानक बदले मिजाज ने कुल्लू जिले में जनजीवन प्रभावित कर दिया है। बारिश और बर्फबारी के चलते जहां 30 सड़कें बंद हो गई हैं, वहीं 15 से अधिक गांव अंधेरे में डूब गए हैं। सोमवार दोपहर तक जहां धूप खिली रही, वहीं बाद दोपहर ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन

बंजार मंडल में नगलाड़ी-शरची, सैंज-मनहम, कुल्लू मंडल में बढ़ई-पीज, दड़का-भूमतीर, नागूझौड़-थाचमाशना, खारका-जठानी, रतोचा-धारा-चतरानी समेत 14 सड़कें बंद हैं। मनाली मंडल में शेगली-कशेरी, बड़ाग्रां-शिला-हलाण, भेखली-सारी, बरागटोली-बस्तोरी-नथान, सोयल-तांदला, बेंची-मंझलीहार सहित सात सड़कें प्रभावित हैं।
विज्ञापन

आनी मंडल में भी सात सड़कें अभी तक बहाल नहीं हो पाई हैं। सड़कों के बंद होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं और कई क्षेत्रों में जरूरी सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। पांच ट्रांसफार्मर ठप होने से करीब 15 गांवों में अंधेरा छाया हुआ है। थलौट मंडल के मशियार और मझाण क्षेत्र में तीन ट्रांसफार्मर बंद हैं, जहां लोग पहले से ही लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे थे।
मौसम में आए बदलाव से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। फ्लावरिंग सीजन के बीच इस बदलाव ने बागवानों की चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय अनुकूल मौसम फलों की बेहतर सेटिंग के लिए बेहद जरूरी होता है।
नाशपाती की फसल पर खतरा
कुल्लू सदर फल एवं सब्जी उत्पादक संगठन के अध्यक्ष लाल चंद ठाकुर के अनुसार, क्षेत्र की आर्थिकी सेब, नाशपाती और अन्य फलों पर निर्भर है। ऐसे में मौसम के बिगड़ने से नाशपाती की फसल की सेटिंग प्रभावित होने की आशंका है, जिससे बागवानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

लोक निर्माण विभाग और बिजली बोर्ड को सड़कों और बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही डीडीएमए के माध्यम से लोगों को मौसम से जुड़ी आवश्यक जानकारी भी दी जा रही है। अनुराग चंद्र शर्मा, उपायुक्त, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed