फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rain and hailstorm in Malana create a torrent; panic ensues among the people.

Kullu News: मलाणा में बारिश, ओलावृष्टि से बना नाला, लोगों में मची अफरातफरी

Thu, 11 Jun 2026 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Rain and hailstorm in Malana create a torrent; panic ensues among the people.
कुल्लू के मलाणा गांव में गिरे ओले।-बीडीओग्रैब।
पतलीकूहल/कुल्लू। रायसन और शिरढ़ क्षेत्र में वीरवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। ओलावृष्टि ने सेब उत्पादकों की चिंता बढ़ा दी है। बागवानों का कहना है कि ओलावृष्टि से सेब की फसल प्रभावित हो सकती है। कई जगहों पर अंधड़ के साथ ओले गिरे। मलाणा गांव के साथ जिले की ऊझी घाटी में शाम के समय गरज के साथ गिरे ओलों से किसानों-बागवानों की चिंता को बढ़ा दिया। सेब के साथ मटर, जौ, गेहूं और अन्य फल एवं सब्जियों को नुकसान हुआ है। मलाणा गांव में भारी बारिश और ओले गिरने से गांव के बीच में नाला बन गया। इससे लोगों में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन

मलाणा निवासी लुदर चंद, भागी राम, भई राम के साथ ऊझी घाटी निवासी राज ठाकुर, सुरेंद्र, जीतराम और कामनाथ ने बताया कि क्षेत्र में कुछ समय तक तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। उनका कहना है कि ओलों के कारण सेब के फलों पर दाग पड़ने का खतरा बढ़ गया है, जिससे बाजार में उनकी गुणवत्ता और कीमत प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन

बागवानी अनुसंधान केंद्र बजौरा के वैज्ञानिक एस खजूरिया ने बताया कि जून माह में होने वाली ओलावृष्टि से सेब की फसल को नुकसान पहुंचता है। ओलों के कारण फलों पर निशान पड़ जाते हैं और फल दागी हो जाते हैं। उन्होंने बागवानों को सलाह दी कि ऐसे नुकसान से बचाव के लिए बगीचों में एंटी हेलनेट का उपयोग किया जाए, जिससे ओलावृष्टि के प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। कुल्लू फलोत्पादक मंडल के अध्यक्ष प्रेम शर्मा ने बागवानी विभाग से प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर नुकसान का आकलन करने और प्रभावित बागवानों को उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मौसम की मार से बागवानों को लगातार नुकसान झेलना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार को उनकी सहायता के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed