{"_id":"d2faff3daada465b908c642600e85938","slug":"raily-at-kailang-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस्पा बांध के खिलाफ केलांग में विरोध रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस्पा बांध के खिलाफ केलांग में विरोध रैली
ब्यूरो/अमर उजाला/केलांग, कुल्लू
Updated Mon, 31 Aug 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भागा नदी पर प्रस्तावित जिस्पा बांध परियोजना के खिलाफ सोमवार को केलांग में विरोध रैली निकाली गई। इसमें घाटी के करीब पैंतीस गांवों के लोग शामिल हुए। जिस्पा बांध संघर्ष समिति के संयोजक एवं जिप सदस्य रिगजिन समफेल हायरपा ने विरोध रैली का नेतृत्व किया। रैली यूरनाथ गांव से जिला मुख्यालय केलांग तक निकाली गई।
विज्ञापन
रैली को संबोधित करते हुए हायरपा ने कहा कि जिस्पा में किसी भी सूरत पर बांध तथा परियोजना मंजूर नहीं है। रैली को लाहौल घाटी के पैंतीस से अधिक गांवों के लोगों के साथ ही पंचायत, ब्लाक समिति और जिला परिषद का समर्थन भी मिला है। महिलाएं खेतीबाड़ी का काम छोड़कर रैली में पहुंचीं। इस दौरान लाहौल पंचायत प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कुमार, पूर्व ब्लॉक समिति अध्यक्ष नोरबू थोलगपा, जिप सदस्य शशिकिरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन