{"_id":"6a916854ee5f2749b10aa60e","slug":"queues-of-devotees-formed-to-catch-a-glimpse-of-mahadev-kullu-news-c-89-1-ssml1015-185241-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: महादेव के दर्शन के लिए लगीं श्रद्धालुओं की कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: महादेव के दर्शन के लिए लगीं श्रद्धालुओं की कतारें
विज्ञापन
कुल्लू के बिजली महादेव में राखी उत्सव के दौरान उमड़ी भक्तों की भीड़।-संवाद
कुल्लू। खराहल घाटी की चोटी पर स्थित बिजली महादेव मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। राखी उत्सव पर शुक्रवार को मंदिर में श्रद्धालु आराध्य देवता के दर्शन करने पहुंचे। सुबह 8 बजे से ही मंदिर परिसर में भोलेनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगना शुरू हो गई थीं, जो शाम तक रहीं। श्रद्धालुओं ने 30 से 40 मिनट तक लाइनों में खड़े रहने के बाद आराध्य देवता के दर्शन किए। पूजा-पाठ कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया।
हर साल राखी उत्सव के दिन बिजली महादेव मंदिर में हजारों श्रद्धालु आराध्य देवता महादेव के दर्शन करने पहुंचते हैं। इस साल भी सुबह से शाम तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। वहीं, बिजली महादेव क्षेत्र भोलेनाथ के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालु सोहन लाल, ललटू यादव, सुमित ठाकुर, अश्वनी कुमार, मोहित वर्मा, शिवानी, रितिका, शानवी ने कहा कि वे हर साल राखी के दिन देवता बिजली महादेव के दर्शन करने आते हैं।
इस साल भी मौसम ने साथ दिया और खिली धूप के बीच बिजली महादेव मंदिर पहुंचे। उन्होंने कहा कि लंबी कतारें होने की वजह से आराध्य देवता के दर्शन पाने के लिए इंतजार करना पड़ा। उधर, देवता के पुजारी गगन शर्मा ने कहा कि बिजली महादेव मंदिर में राखी के दिन श्रद्धालुओं भी भीड़ रही। कहा कि श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ महादेव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। संवाद