{"_id":"687fd4f9e29f82e360081ebb","slug":"questions-raised-on-the-noc-shown-by-the-mla-regarding-the-ropeway-kullu-news-c-89-1-klu1002-152820-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: रोपवे को लेकर विधायक की दिखाई एनओसी पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: रोपवे को लेकर विधायक की दिखाई एनओसी पर सवाल
Wed, 23 Jul 2025 11:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:42 AM IST
विज्ञापन
बिजली महादेव रोपवे को लेकर आरटीआई से लिए गए दस्तावेज दिखाते समाज सेवी गंगा राम।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजसेवी गंगा राम ने कहा-पंचायत ने कोई एनओसी नहीं दी
सवालों के घेरे में विधायक के द्वारा दिखाए गए दस्तावेज
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लूू। बिजली महादेव रोपवे को लेकर कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर द्वारा चंसारी पंचायत की एनओसी दिखाने को लेकर बवाल मच गया है। बिजली महादेव क्षेत्र के समाजसेवी गंगा राम ने मीडिया को दस्तावेज पेश करते हुए कहा है कि हमने दो बार आरटीआई लगाई है जिसमें पंचायतों की ओर न तो रोपवे के पक्ष में कोई एनओसी जारी की है। न ही इसके विरोध में कोई प्रस्ताव पारित हुआ है।
विधायक की ओर से चंसारी पंचायत की एनओसी से संबंधित दस्तावेज दिखाया गया हैं वह कहां से आए हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा है कि अगर उन्हें आरटीआई के माध्यम से यह दस्तावेज मिले हैं तो उस आरटीआई का हवाला दें, जिससे इसकी पुख्ता जानकारी मिल सके।
गंगा राम ने बताया कि उन्होंने इस संदर्भ में 2024 और 2025 में दो बार आरटीआई के माध्यम से जानकारी मांगी। पंचायत की ओर से कहा गया है कि उनके रिकार्ड में इससे संबंधित न तो पक्ष में और न ही विरोध में कोई प्रस्ताव पारित हुआ है और न ही किसी तरह की एनओसी जारी हुई है। उन्होंने कहा कि या तो हमें आरटीआई में जानकारी से वंचित रखा गया है या फिर विधायक के दिखाए दस्तावेज सवालों के घेरे में हैं। ऐसे में इसकी हकीकत सबके सामने आनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा है कि दरअसल, 25 को रोपवे विरोध संघर्ष समिति के प्रदर्शन को षड्यंत्र रचकर कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह 25 जुलाई को होने वाले विरोध प्रदर्शन में पहुंचे और रोपवे का विरोध दर्ज करें।