फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Question papers delivered to 10 examination centers in Lahaul

Kullu News: लाहौल के 10 परीक्षा केंद्रों में पहुंचाए प्रश्न पत्र

Sat, 08 Mar 2025 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 08 Mar 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
Question papers delivered to 10 examination centers in Lahaul
तिंगरेट के लिए तय करना पड़ा 26 किमी का पैदल सफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी के सभी परीक्षा केंद्रों में प्रश्न पत्र पहुंच गए हैं। केलांग, कोलंग, सिस्सू, गोंधला, लोट, जाहलमा, त्रिलोकनाथ, उदयपुर, तिंगरेट और तिंदी में 10 मार्च को बोर्ड की परीक्षा होगी।

गौर रहे कि लाहौल में 10 परीक्षा केंद्र हैं। इनमें तिंदी और तिंगरेट सबसे दुर्गम परीक्षा केंद्र हैं। तिंगरेट परीक्षा केंद्र तक प्रश्न पत्र पहुंचाने के लिए शिक्षा विभाग के कर्मियों को भारी बर्फ के बीच 26 किमी का सफर करना पड़ा। हालांकि, जगह-जगह रास्ते में गिरे हिमखंड से होकर प्रश्नपत्र पहुंचाना आसान नहीं था। गौर रहे कि पूरे प्रदेश में बोर्ड की परीक्षाएं चार मार्च से चल रही हैं, लेकिन लाहौल, पांगी घाटी में बर्फबारी के चलते प्रश्न पत्र नहीं पहुंचे थे। ऐसे में लाहौल, पांगी में बोर्ड परीक्षा स्थगित हो गई थीं। शिक्षा उपनिदेशक लाहौल सतीश कुमार ने कहा कि लाहौल के सभी परीक्षा केंद्र में प्रश्न पत्र पहुंच गए हैं। शनिवार को तिंगरेट परीक्षा केंद्र में भी प्रश्न पत्र पहुंच गए हैं। संवाद
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed