फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   pwd will charge panelty from road contractor agaist bad work

लोनिवि ने ठेकेदार से छीना सड़क का काम

Mon, 17 Aug 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Mon, 17 Aug 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन

सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान न रखना लोक निर्माण विभाग के एक ठेकेदार पर भारी पड़ गया है। विभाग ने अपने इस लापरवाह ठेकेदार से काम वापस ले लिया है। कुल्लू-जोगिंद्रनगर की दूरियों को पाटने वाली शिल्लवधाणी सड़क का कार्य कर रहे ठेकेदार को लोनिवि ने काम से हटा दिया है। विभाग अब ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है।  उल्लेखनीय है कि लोक निर्माण विभाग ने उक्त ठेकेदार को शिल्लवधाणी सड़क का विस्तार करने का कार्य दे रखा था, लेकिन ठेकेदार ने सड़क निर्माण के दौरान गुणवत्ता में कोताही बरती। हालत यह थी कि जो डंगे ठेकेदार ने लगाए गए थे, उनमें से अस्सी फीसदी गिर चुके हैं। जबकि, अन्य कार्य में भी कई खामियां पाई गई हैं।

विज्ञापन


 हालत यह है कि डंगों के दरकने से लोगों के मकानों को भी नुकसान पहुंच रहा है। कई लोगों के घरों को दरारें भी आ चुकी हैं। गत माह घाटी के दौरे पर आए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भी उक्त ठेकेदार और विभाग को कड़ी फटकार लगाई थी। लेकिन, इसके बावजूद कार्य में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद सीएम के आदेश के चलते लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उससे काम छीन लिया है।
विज्ञापन


इधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता चमन ठाकुर ने बताया कि विभाग ने कार्रवाई करते हुए उक्त ठेकेदार से काम छीन लिया है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब इस कार्य के नए सिरे से टेंडर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed