फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Purification Mahayagya started in Dhalpur ground

ढालपुर मैदान की शुद्घिकरण के लिए महायज्ञ शुरु

Thu, 05 May 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Purification Mahayagya started in Dhalpur ground
कुल्लू के ढालपुर मैदान में भगवान रघुनाथ के अस्थाई शिविर में शुद्धि और विश्व शांति के लिए आयोजित य - फोटो : Kullu
कुल्लू। ढालपुर मैदान की शुद्धिकरण के लिए भगवान रघुनाथ की अगुवाई में वीरवार से महायज्ञ शुरू हो गया है। 12 पुरोहितों यज्ञ को शुरू किया। सबसे पहले छड़ी बरदार महेश्वर सिंह ने भगवान रघुनाथ और देवता धूमल नाग, वीरनाथ गौरी समेत अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की है। इसके बाद पुरोहितों की मौजूदगी में महायज्ञ को शुरू किया गया।
विज्ञापन

अब तीन दिन तक रघुनाथ के अस्थायी शिविर में वैदिक मंत्र गूंजेंगे। भगवान रघुनाथ बुधवार को पालकी में सवार होकर अपने हारियानों के साथ ढालपुर पहुंचे थे। उनके साथ देवता धूमल नाग और वीरनाथ गौरी भी आए हैं, जबकि देवी त्रिपुरा संदरी, माता दोचा-मोचा, माता हिडिंबा और बिजली महादेव आदि ब्रह्मा के प्रीतक चिह्नों के रूप में उनकी घंटियां और अन्य निशान को लाया गया है। इस महायज्ञ में शनिवार सात मई को पूर्णाहुति डाली जाएगी। इसी दिन विशाल भंडारे का आयोजन होगा। इसमें देवी-देवताओं के हारियानों को बुलाया जाएगा। वहीं, शुक्रवार को भगवान रघुनाथ के दर्शन करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी लिया। भगवान रघुनाथ के छड़ी बरदार महेश्वर सिंह ने बताया कि पिछले अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में ढालपुर मैदान में काहिका उत्सव हुआ था। अब ढालपुर मैदान का शुद्धिकरण करना जरूरी है। उन्होंने बताया 2019 के कुल्लू दशहरा में देवकारज में कई तरह के विघ्न उत्पन्न हुए थे। उन्होंने कहा कि देव आदेश पर ढालपुर मैदान का शुद्धिकरण किया जा रहा है। छड़ी बरदार ने कहा काहिका के बाद शुद्धिकरण करना जरूरी होता है। इसलिए महायज्ञ शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed