फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   puls polio

सत्रह को पिलाई जाएगी पोलियो दवा

Fri, 08 Jan 2016 05:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Fri, 08 Jan 2016 05:09 PM IST
विज्ञापन
puls polio

पल्स पोलियो अभियान के पहले चरण में 17 जनवरी को कुल्लू जिले में पांच वर्ष से कम आयु के करीब 37864 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।

विज्ञापन


उपायुक्त राकेश कंवर ने शुक्रवार को स्वास्थ्य और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर इस अभियान की रूपरेखा तय की। उन्होंने बताया कि हाल ही के वर्षों में कुल्लू जिले में पोलियो का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। जिले में पांच वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों के अलावा बाहर से आने वाले सभी बच्चों को भी इस अभियान में कवर किया जाएगा। इसके लिए बजौरा चैकपोस्ट, सभी बस स्टैंडों और अन्य सार्वजनिक स्थलों के अलावा प्रवासी मजदूरों की बस्तियों और झुग्गी-झोपड़ी वाले क्षेत्रों में भी विशेष पोलियो बूथ स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वाईडी शर्मा ने बताया कि जिले भर में कुल 393 बूथ स्थापित किए जाएंगे। इनमें 1572 कर्मचारी तैनात रहेंगे। इनके अलावा 90 सुपरवाइजरों की तैनाती भी की जाएगी। सीएमओ ने बताया कि पोलियो के उन्मूलन के लिए इसी माह आईपीवी वैक्सीन भी लांच की जा रही है। इसका इंजेक्शन पोलियो उन्मूलन में बहुत बड़ी भूमिका अदा करेगा। डीसी ने सभी अधिकारियों और कुल्लूवासियों से पल्स पोलियो अभियान को कामयाब बनाने की अपील करते हुए पांच वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों को पोलियो बूथ तक लाने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed