फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Public hearing on Jalori Tunnel construction tomorrow

Kullu News: जलोड़ी टनल निर्माण की जनसुनवाई कल

Mon, 08 Jul 2024 05:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 05:58 PM IST
विज्ञापन
Public hearing on Jalori Tunnel construction tomorrow
सोझा रेस्ट हाउस में जुटेंगे एनएचएआई और दिल्ली की कंपनी के प्रतिनिधि
विज्ञापन


सोझा गांव के नीचे से टनल निर्माण का विरोध कर रहे ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जलोड़ी टनल की डीपीआर तैयार करने से पहले एनएचएआई और दिल्ली की कंपनी लोगों के बीच जनसुनवाई करेगी। 10 जुलाई को सोझा सहित छह गांवों के लोगों को टनल निर्माण से अवगत करवाया जाएगा। साथ ही उनके सुझाव भी सुने जाएंगे। जनसुनवाई रेस्ट हाउस सोझा में होगी।
छह गांवों के लोग टनल के नॉर्थ पोर्टल का विरोध कर रहे हैं। टनल की एक और प्रक्रिया के आगे बढ़ने से बाह्य सराज के लोगाें में खुशी है। जनसुनवाई में जनप्रतिनिधि, स्थानीय हितधारक, गैर सरकारी संगठन सहित सरकारी अधिकारी उपस्थित होंगे। कार्यक्रम में जलोड़ी टनल की डीपीआर को लेकर अभी तक की सभी प्रक्रिया को कंसल्टेंट कंपनी की ओर से सार्वजनिक किया जाएगा। सोझा, बहली, नाली, जां, लड़वा और जलोड़ा गांव के लोगों का कहना है कि वे जलोड़ी टनल और क्षेत्र के विकास का पूरा समर्थन करते हैं लेकिन टनल का नॉर्थ पोर्टल गांव के नीचे से न हो।
विज्ञापन

जलोड़ी टनल प्रभावित संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रकाश, पदम सिंह, गंगे राम, भादर सिंह और ओम प्रकाश ने कहा कि सोझा गांव के नीचे से जलोड़ी टनल का निर्माण नहीं किया जाए। इसके छह गांवों को खतरा हो जाएगा। क्षेत्र के पेयजल स्रोतों को भी नुकसान होगा। राजेंद्र प्रकाश ने कहा कि जनसुनवाई में भी वह इसी बात को प्रमुखता से रखेंगे। एनएच-305 के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने कहा कि 10 जुलाई को सोझा में जलोड़ी टनल से संबंधित जनसुनवाई होगी। इसमें कंपनी सर्वे सहित अन्य प्रक्रिया को जनता के सामने रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
लोस चुनाव का भी किया था बहिष्कार
जलोड़ी टनल के विरोध में सोझा सहित छह गांवों के लोगों ने लोकसभा चुनाव का भी बहिष्कार किया था। लोग करीब छह से सात माह से इसका विरोध कर रहे हैं कि टनल को गांव के नीचे से न निकाला जाए। इसके अन्य विकल्पों से टनल को निकाला जाए।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed